Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुशांत मिश्र के प्रमोद तिवारी यूथ बिग्रेड अध्यक्ष बनने पर जताई गई खुशी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़।  नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सुशांत मिश्र प्रियम के प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिग्रेड की रामपुरखास विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी जतायी है। यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष दानिश माबूद ने प्रियम के मनोनयन पर राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी की विचारधारा को सशक्त बनाने पर जोर दिया है। नवमनोनीत अध्यक्ष सुशांत ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा प्रदेश काँग्रेस विधान मंण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में युवाओं के अधिकारों के हक में संघर्ष तेज किये जाने का संकल्प जताया। वैठक में पप्पू तिवारी, त्रिभु तिवारी, शास्त्री सौरभ, गिरिजाशंकर पांण्डेय, मुरलीधर तिवारी, आदि ने खुशी जतायी। वहीं प्रियम के मनोनयन पर जिला कॉग्रेंस अध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी, सदर प्रत्याशी रहे डॉ. नीरज त्रिपाठी, सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, रामरतन तिवारी, देवमणि पाण्डेय ने भी पार्टी की नीतियों की मजबूती का भरोसा जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे