Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अपनी मातृभाषा की विशेषता को पूरी दुनिया में पहुॅचने के लिये हिन्दी एकमात्र सर्वश्रेष्ठ साधन है:डीएम



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में हिन्दी दिवस का भव्य कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम प्रत्येक वर्ष हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मनाते है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने निर्णय लिया था कि हिन्दी केन्द्र सरकार के आधिकारिक भाषा होगी। हमारा देश भारत विभिन्नता में एकता का प्रतीक है जिसमें विभिन्न प्रकार की बहुत सारी भाषाएं बोली जाती है। इन्हें सजाकर, सजों कर रखने का काम हिन्दी भाषा करती है। हमें हिन्दी भाषा पर गर्व है, हिन्दी हिन्दुस्तान की शान और नाज है, हम अपने भाव को व्यक्त करने के लिये हिन्दी को सर्वश्रेष्ठ मानते है, विभिन्नता में एकता का माध्यम हिन्दी है। इस अवसर पर उन्होने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के मूल मंत्र को भी बताया और कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नही, परिश्रम से हम अपनी मंजिल को पा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होने कविता पढ़ी कि ‘‘कल शाम हिन्दी ने स्वागत किया उर्दू का इस तरह,  अपनी गजल छोड़ गया मेरी कहानी ले गया’’। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने भाषण एवं कवि दरबार प्रस्तुत किया जिसको सुनकर और देखकर जिलाधिकारी ने काफी प्रशंसा की और छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप रूपये 5000 दिये। इस अवसर पर कक्षा 10 की छात्रा शगुन विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी का चित्र पेंसिल से बनाकर उनको भेंट किया। साहित्यकार राजन शुक्ला ने भी अपनी रचना पढ़ी। इस अवसर पर साहित्यकार और कवियों ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार और अपनी रचनायें प्र्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने प्रमुख साहित्यकारों में डा0 दयाराम मौर्य रत्न, आफताब जौनपुरी, डा0 प्रियंका आदि को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 दयाराम मौर्य रत्न वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार ने की। कार्यक्रम का संयोजन गरिमा श्रीवास्तव प्रधानाचार्य एवं गीता उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज ने किया। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य ने किया और उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इस अवसर पर मंजू कुशवाहा, प्रियंका सिंह, असमत, सीमा, तबस्सुम, सविता सिंह, श्रुति श्रीवास्तव, उमर जमील, आराधना सरोज, राजेश यादव, अमित श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर मोहम्मद अनीस ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे