Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती



अभय शुक्ला 

लालगंज,प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा के सांगीपुर मण्डल में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के  जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और उनके योगदान पर चर्चा हेतु कार्यक्रम का आयोजन घुइसरनाथ बाजार सांगीपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष विजय मिश्र बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद,अंत्योदय की भावना और उनका पार्टी के प्रति योगदान की चर्चा किया । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद मिश्र, भाजपा किसान मोर्चा जिलामंत्री एवम रामपुर खास विधानसभा प्रभारी पवन वर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य वीरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सूबेदार सिंह, मंडल अध्यक्ष सांगीपुर अभिषेक सिंह,भाजपा नेता श्रीनाथ पासी, मंडल महामंत्री बालकृष्ण तिवारी ,राजेश सिंह आदि ने पंडित दीनदयाल के योगदान पर लोगों को विस्तृत जानकारी दिए ।कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा जितेंद्र वर्मा, महामंत्री छोटेलाल वर्मा,उपाध्यक्ष तीर्थराज पांडेय, हनुमान गिरि, रमेश मौर्या, मंडल मंत्री राम बरन वर्मा, प्रबल ,धर्मेंद्र, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत विश्वकर्मा, राजेंद्र वर्मा आदि मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे