नवाबगंज: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न | CRIME JUNCTION नवाबगंज: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा)  विधानसभा वार बूथ लेवल तक पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को कस्बे के पडाव मोहल्ले में स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक की गई। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा कार्यालय प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने किया। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुमन लता ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा वार पार्टी को और मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। जिस प्रकार चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पुरूष कार्यकर्ता रहते हैं उसी तरह अब हमारी महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करेंगी जिसके लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाअध्यक्ष बीना राय ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों विशेषकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का संचालन करायें। सरकारी की लाभकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्रों तक पहुचाने का कार्य करें। बैठक में पार्टी के द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे कार्यक्रमों मेरी माटी मेरा देश, वाटिका महोत्सव, उपलब्धि पत्र वितरण के बेहतरीन क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाई गई। प्रधान मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश भी पदाधिकारियों को दिए गए। इस दौरान मनीषा मिश्रा, लक्ष्मी, नीलम, कुसुम, राधा, जनक लली, अनुपम श्रीवास्तव, अजीत पांडे, बाबूलाल शास्त्री, स्वतंत्र सिंह, बलकरन सिंह राहुल तिवारी, चंदन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे