Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संसद की केन्द्रीय समितियों में सदस्य बनकर प्रमोद तिवारी ने फिर बढ़ाया प्रतापगढ़ का गौरव



कुलदीप तिवारी 

लालगंज,प्रतापगढ़: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी  के राजनीतिक कद और ससंदीय ज्ञान को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और गौरव हासिल हुआ है। भारत सरकार की महत्वपूर्ण केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के साथ केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्रालय की संसदीय समिति में पुनः सदस्य नामित हुए है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी पहले से ही भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण केन्द्रीय गृह मंत्रालय की भी संसदीय समिति में वरिष्ठ सदस्य का सियासी रसूख लिये हुए है। संसद की तेरह सितम्बर को कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों की संसदीय समिति का पुर्नगठन हुआ है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय तथा जल ससाधन मत्रालयों में संसदीय समिति के सदस्य के रूप में सांसद प्रमोद तिवारी की निभाई गयी भूमिका प्रभावी दिखी है। प्रमोद तिवारी के वरिष्ठ सांसद होने के कारण वित्त मंत्रालय तथा जल ससाधन मंत्रालय की संसदीय समितियों में उनके लाभप्रद अनुभवों को देखते हुए लोकसभा तथा राज्यसभा से ससंद सदस्यों के प्रतिनिधित्व के तहत दोनो मंत्रालयों की संसदीय समिति में पुनः प्रमोद तिवारी के चयनित होने को उनके सियासी कद को भी महत्वपूर्ण आका गया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में प्रमोद तिवारी केन्द्र की अति महत्वपूर्ण गृहमंत्रालय की भी संसदीय समिति में सदस्य चयनित हुए है। भारत सरकार की गृह तथा वित्त और जल संसाधन जैसी प्रमुख मंत्रालयों की संसदीय कमेटी में प्रमोद तिवारी को प्रतिनिधित्व मिलने से बेल्हा का भी सियासी रसूख केन्द्र में बढ़ गया है। राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता चयनित होने के बाद देश की केन्द्रीय राजनीति में प्रमोद तिवारी का अहम रोल आका जाने लगा है। रविवार को नये संसद भवन को लेकर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी गर्मजोशी से हुई मुलाकात को लेकर रविवार को समर्थक बाबक दिखे। नई संसद से जुड़े कार्यक्रम का मीडिया चैनलों पर लाइव प्रसारण में संयुक्त विपक्ष की ओर से राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के हाथों प्रतिनिधित्व की बागडोर भी देखी सुनी गयी। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के केन्द्रीय वित्त मंत्रालय तथा जल संसाधन मंत्रालय की संसदीय समितियों में पुनः सदस्य होने की यहां विज्ञप्ति की जरियें  जानकारी दी है। रविवार को लालगंज स्थिति क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर जुटे कार्यकताओं व समर्थकों में प्रमोद तिवारी के नाम पर जिले को मिली इन उपलब्धियों पर खुशी भी नजर आयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे