प्रतापगढ़:जूनियर बार के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर जताया गया शोक | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:जूनियर बार के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर जताया गया शोक
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जूनियर बार के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर जताया गया शोक



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोशिएसन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाण्डेय दीनदयाल के आकस्मिक निधन पर गुरूवार को रूरल बार एसोशिसन द्वारा कचेहरी परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में साथी अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता अशोक पाण्डेय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा को संबोधित करते हुए आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अशोक पाण्डेय के निधन से जरूरतमंदो को न्याय दिलाने की एक आवाज का असमय दुःखद अवसान हुआ है। वहीं जूनियर बार एसोशिएसन के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में अशोक पाण्डेय का संघर्ष सदैव अविस्मरणीय रहेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने कहा कि स्व. अशोक पाण्डेय मिलनसार एवं सरल व्यक्तित्व सदैव साथी अधिवक्ताओं को कमी अखरने वाली पीड़ा देता रहेगा। संचालन जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने किया। इस मौके पर डा. नीरज त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, विद्यासागर शुक्ला, दिनेश तिवारी, रजनीकांत मिश्र, सूर्यभान पाण्डेय, अजय दुबे, अनिल सिंह, दीपेन्द्र मिश्र, आनन्द कुमार ओझा, पवन कुमार सिंह, प्रशान्त सिंह, विनय सिंह, विलास शुक्ल, विक्रम प्रताप सिंह, अभिनव मिश्र, संदीप तिवारी, अनुराग सिंह, अजय सिंह, निशान्त यादव, शिवशंकर सिंह आदि रहे। इधर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाण्डेय के निधन की जानकारी मिलने पर रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने उनके शहर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com