मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विधायक ने पूरे ईश्वरनाथ में घर-घर किया अक्षत संग्रह | CRIME JUNCTION मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विधायक ने पूरे ईश्वरनाथ में घर-घर किया अक्षत संग्रह
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विधायक ने पूरे ईश्वरनाथ में घर-घर किया अक्षत संग्रह



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। मेरी माटी मेरा देश अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने पूरे ईश्वरनाथ वार्ड के अंतर्गत शक्ति नगर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंच कर घर -घर अक्षत संग्रह किया। इस दौरान सभी परिवारों ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि यह अभियान भक्ति भाव व राष्ट्र भाव से चलने वाला जागरण अभियान है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश प्रधानमंत्री के द्वारा ग्राम स्तर से ब्लॉक स्तर पर चलाया जा रहा राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत करने वाला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में सभी भारतीयों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल,सभासद सुनील दुबे,मंडल अध्यक्ष,वार्ड प्रभारी आलोक गर्ग ,शक्ति केंद्र प्रमुख विनोद मिश्र,बूथ अध्यक्ष,राहुल शुक्ला,अजय वर्मा, प्रदीप कुमार रावत,विनोद पांडेय, अश्वनी पांडेय,नगर उपाध्यक्ष भाजपा कि.मो, संदीप दुबे सहित आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे