Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस ने अन्तर्जनपदीय जालसाज को किया गिरफ्तार, 4 चार पहिया वाहन बरामद



डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज गोंडा: वजीरगंज की पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार पहिया वाहनों का फर्जी दस्तावेज तैयार कर जनता से धोखाधड़ी करने के आरोपी अभियुक्त रियासत अली गाजी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04  चार पहिया वाहन बरामद किया है।

थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जालसाज अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। इसी क्रम में वादी बृजेश पुत्र शिव प्रसाद नि0 कस्बा/थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा की तहरीर पर रियासत अली गाज़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिन्द्रा टी0यू0वी0 गाड़ी वादी ब्रजेश पुत्र शिव प्रसाद को 03 लाख 10 हजार में बेची थी। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि जिन गाड़ियों के नम्बर सही नही होते उनको कम दामो में खरीद कर उनकी फर्जी चेचिस व इन्जन प्लेट तैयार कर व उनके फर्जी पेपर तैयार करके उचित दामों में भोले-भाले लोगों को बेच देते थे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर  मु0अ0सं0-424/2023, धारा 419,420,467,468,471,504 भादवि

के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे