Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुंदरकांड का पाठ कर मनाया गया अधिवक्ता पं. विपुल का जन्मदिन



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। शनिवार को कमलाकर नगरहा सरयूपारी ब्राह्मण धर्मशाला बाबा बूढ़ेश्वरनाथ धाम में अधिवक्ता पं. विपुल मिश्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। विपुल मिश्र का जन्म दिवस शनिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सादगी,सेवा और धार्मिक कार्यों के साथ मनाया गया।दिखावे से दूर और सादगी पूर्ण जीवन जीने वाले व्यक्तित्व के धनी हैं अधिवक्ता विपुल मिश्र हमेशा अपना जन्मदिन इसी प्रकार सादगी और सरलता के साथ मनाते हैं।इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन बाबा बूढ़ेश्वरनाथ धाम में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर मनाया तथा सभी को एक अच्छा सन्देश दिया।इस दौरान घनश्याम रसिया की मण्डली का विशेष आकर्षण रहा। जिसे देख और सुन भक्तगण थिरकने लगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीजेपी आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी ओम प्रकाश तिवारी, रामकृष्ण मिश्र (नन्हे) नगरहा पूर्व प्रत्यासी प्रमुख सांगीपुर, पंडित दिनेश मिश्र, सौरभ मिश्र शिक्षक, सुधीर तिवारी, पवन मिश्र, रामदेव गुप्ता, सूरज मिश्र, डॉ. विनय तिवारी, सुधीर मौर्य योगी आदित्यनाथ यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष, रवि शुक्ला एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे