Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवाओं को ऊर्जावान बनाने के लिए इतिहास में वीरों की शौर्य गाथा का पाठ्यक्रम जरूरी: शांतनु जी महाराज



कुलदीप तिवारी 

प्रतापगढ़: मां गायत्री सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में शनिवार को भगवती पैलेस रेल रोड अचलपुर में रामायण शौर्य गाथा का आयोजन चार बजे किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य आचार्य शांतनु महाराज जी ने एक दिवसीय गाथा के विषय पर चर्चा की। महाराज जी ने कहा की आज हिंदू धर्म  के युवाओं की ऊर्जावान व प्रेरक प्रसंगों पर उद्बोधन किया। और आगे कहा कि आज युवाओं को शौर्य इतिहास के रूप में वीरों की वीर गाथा के इतिहास के बारे में पढ़ना चाहिए। और गीता का पाठ्यक्रम रखना चाहिए। जिससे युवक ऊर्जावान बन सके। जैसे हनुमान जी ने अपनी शक्ति को भूल गये थे जामवंत के द्वारा उनकी शक्ति को याद दिलाने पर वह 100 योजन समुद्र को लांघ गए थे। इस प्रकार युवाओं को उनकी शक्ति के बारे में बताना आवश्यक है ।तभी एक सुसंगठित, सुव्यवस्थित राष्ट्र का निर्माण होगा। और आगे महाराज जी ने महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, भामाशाह सहित के वीर गाथा के बारे में विस्तृत चर्चा किए।इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रांत प्रचारक काशी रमेश जी, विभाग प्रचारक प्रवेश जी, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, अंशुमान सिंह, नितेश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी ,पूर्व जिला अध्यक्ष  भाजपा जवाहर श्रीवास्तव, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे