Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी:दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने की बैठक

 


 अलीम खान/राज कुमार मिश्र 

अमेठी: मुसाफिरखाना स्थानीय वन विभाग के डाकबंगले पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के सदस्यों द्धारा भाजपा जिला मंत्री अतुल सिंह को पुनः सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अतुल सिंह के कुशल कार्यो के देखते हुए उपस्थित सभी लोगो ने एक स्वर में पुनः अध्यक्ष पद पर उन्हें मनोनीत किया।इस दौरान अतुल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के दुर्गा पूजा का महत्व प्रदेश स्तर पर है। अबकी बार दुर्गा पूजा महोत्सव बड़े दिब्य तरीके से बनाया जाएगा। इसके लिए सभी दुर्गा पूजा समितियां अच्छे से पंडाल लगाकर सजाकर माता जी की दिब्यता को प्रदान करें। क्योंकि दुर्गा पूजा हमारे आस्था का विषय है।आगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था किसी भी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पर दिलीप माहेश्वरी, शिव शंकर अग्रहरी, उदय सिंह, लव कुश चौरसिया, उत्कर्ष गुप्ता, वीरेंद्र चौरसिया,  राकेश कौशल,  सतीश कसौधन,  शैलेंद्र यादव, शिवम मौर्य, पवन जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे