Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

5 राज्यों के ‘‘इलेक्शन सिरीज’’ में भाजपा का 5-0 से होगा सफाया:प्रमोद तिवारी



कुलदीप तिवारी 

 लालगंज प्रतापगढ़: प्रमोद तिवारी सांसद उप नेता राज्य सभा ने कहा है कि आगामी 5 राज्यों (राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश) की ‘‘इलेक्शन सिरीज’’ में कांग्रेस 5-0 से जीतेगी और भारतीय जनता पार्टी का 5-0 से सूपड़ा साफ होगा। इन पांच राज्यों में जनता को जिस घड़ी का इन्तजार था वह समय अब आ गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसान तथा युवाओं के साथ - साथ लगभग हर वर्ग के साथ भा.ज.पा. ने धोखा एवं विष्वासघात किया है। अब जनता उसका सही फैसला करेगी।प्रमोद तिवारी ने कहा है कि इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर.एस.एस.) की वह भविष्यवाणी सही साबित होगी जो उन्होंने अपने मुख पत्र आर्गेनाइजर में चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा था कि अकेले दम पर ‘‘मोदी’’ अब जिताऊ चेहरा नहीं रहे। हमें जीतने के लिये अब कुछ और करना होगा। इस पर चिन्तन की आवष्यकता है।इन पांच राज्यों के चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की यह आशंका सही साबित होगी, और हिमांचल प्रदेष से निकली मोदी के पराजय की गंगा कर्नाटक होते हुये तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान होकर पूरे देश में लोकसभा के चुनाव में उसका सफाया करेगी ।प्रमोद तिवारी ने कहा है कि आखिर झूंठे और खोखले वायदे से मोदी देश की जनता को कब तक भ्रमित करते रहेंगे । आगामी 3 दिसम्बर 2023 की सुबह का सूरज जैसे- जैसे ढलता जायेगा वैसे- वैसे भा.ज.पा. की पराजय का नया अभूतपूर्व इतिहास देश की जनता लिखेगी और शाम होते- होते इन पांच राज्यो ( तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेष और राजस्थान) में कांग्रेस का तिरंगा फहर जायेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे