Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के हतवा की दुर्गा प्रतिमा बनी आकर्षण का केन्द्र



 दिनेश कुमार 

गोंडा:मनकापुर के बल्लीपुर गांव सभा के मजरा हतवा की दुर्गा प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा क्षत्रिय-बज्र गढ समिति महोत्सव मनाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि बज्र गढ समिति प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी क्षेत्र में सबसे मंहगी एवं आकर्षण देवी प्रतिमा की स्थापना कराकर मां देवी की लगातार 15 वर्ष से मां की सेवा करता है। समति के सभी सदस्य इसमें दिनरात मेहनत करते हैं।

 मान्यता है कि इस मां देवी की प्रतिमा का दर्शन पूजन करने से क्षेत्र ही नही बल्कि दूद दूर के लोगो की मांग मां दुर्गा ने पूरी कर दी है। महिलाओ की सूनी गोद में किलकारी गूजने लगी है। कन्याओं को मनवांछित वर मिला है। व्यवसाय में दिन रात बढोत्तरी हुई है। असाध्य रोगो के दर्शन करने से रोग दूर हो गया है। इस बार 15 वां वर्ष है गांव के सहयोग से यह समिति भव्य दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर रहा है। सोमवार को कन्या पूजन एवं हवन पूजन का कार्यक्रम हो रहा है। इस समिति में अध्यक्ष सूरज प्रताप सिंह के साथ राहुल सिंह,रोहन सिंह,अंकित सिंह,संतोष सिंह,अनुराग सिंह आदि तमाम लोग है जो इस भव्य कार्यक्रम एवं महोत्सव में लगे रहते है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे