Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुर्गा पूजा महोत्सव कैलाश बाग महिला मंडल की बैठक संपन्न



ओपी तिवारी

 गोंडा :करनैलगंज दुर्गा पूजा समिति कैलाश बाग द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिवस पर निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा ,जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है।इसी के संदर्भ में मातृशक्ति  महिला मंडल की अध्यक्षा जूली सोनी के नेतृत्व में श्री बालाजी शक्ति धाम मंदिर में सभी मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय सांस्कृतिक बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय बच्चों द्वारा मटकी फोड़, डांडिया, श्री रामकृष्ण की झांकी, फूलों की होली चित्रकला मेहंदी प्रतियोगिता, तथा महा आरती पर आरती थाल प्रतियोगिता जैसे प्रमुख आयोजनों को लेकर विशेष चर्चा की गई, बैठक में  कार्यक्रम का संचालन सरदार जोगिंदर सिंह जानी द्वारा किया गया,तथा माता रानी का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मुख्य आचार्य पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न होगा ।इस मौके पर मुख्य रूप से राजू सोनी, नीलू सोनी,रजनी सुल्तानिया, प्रीति सोनी, सविता अग्रवाल, किरन खेतान, निशी तिवारी, परी कौर, विश्वास पटवा, पूनम सोनी, मनीष सोनी, अन्य सुल्तानिया, सहित सभी मातृ शक्तिया मौजूद रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे