देश को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रही महती भूमिका रही: सुरेश यादव | CRIME JUNCTION देश को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रही महती भूमिका रही: सुरेश यादव
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रही महती भूमिका रही: सुरेश यादव



वासुदेव यादव 

अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज केसरी नंदन विदा मंदिर विद्यालय तिहुरा मांझा में विविध कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव रहे। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किया। इसके साथ ही महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवम कृतत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के सच्चे पुजारी रहे और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण निभाएं। उन्होंने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इसके साथ ही यहां पर सेवा पखवाड़ा दिवस के चलते स्वच्छता अभियान भी किया गया। समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने भी यहां पर झाड़ू लगाए, साफ सफाई किया साथ ही स्कूल के बच्चे और सभी अध्यापक भी शामिल रहे।                                  

इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके स्कूल के प्रधानाचार्य मुन्ना लाल, स्कूल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आलोक चंद्र श्रीवास्तव वा सचिव ध्रुवनाथ यादव ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किये।       इस मौके पर कर्मवीर यादव, रवि यादव। सोमई निषाद, जुग्गी लाल अन्य काफी संख्या में छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक भी उपस्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे