Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हनुमान मंदिर चिलबिला पर बना चंद्रयान 3 पंडाल पर लग रहा भक्तों का रेला



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: जय मां दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर तालाब चिलबिला पर तिरंगा द्वारा निर्मित चंद्रयान 3 के रूप में पंडाल भक्तों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भक्तगणो के लिए यह पंडाल सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है। शाम से ही भक्तों की लंबी लाइन लग रही है यहां भक्त तिरंगा रूप में निर्मित पंडाल एवं चंद्रयान 3 का आकर्षक रूप को देखते हुए पहाड़ पर विराजमान शेषनाग का दर्शन करते हुए गुफा के अंदर शीतल जल से होते हुए हरिद्वार के स्टोन मोती से निर्मित मां की भव्य प्रतिमा का दर्शन कर रहे हैं। आज भव्य पंडाल को देखने अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता आदि अधिकारीगण भी पहुंचकर हनुमान जी महाराज का आरती पूजन कर चंद्रयान 3 के रूप में बने पंडाल की भव्यता को सराहा और सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई।पंडाल के संचालक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि इस पंडाल की स्थापना 1997 से हनुमान जी महाराज की कृपा से शुरू की गई थी। यह एक ऐसा पंडाल है जिसमें अध्यक्ष हनुमान जी महाराज हैं और संरक्षक भगवान भोले शंकर जी हैं। माताजी स्वयं विराजमान है उन्हीं की कृपा से इस बार चंद्रयान 3 के रूप में पंडाल निर्मित किया गया है। भक्तों को जब चंद्रयान 3 जमीन से धुआं देकर ऊपर उठता है तो भक्ति बिना जयकारे लगाए रह नहीं पाते हैं। पंडाल की सेवा में लगे सुरेश अग्रवाल, विजय कुमार, राकेश कुमार,श्याम बाबू, संजय खंडेलवाल, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आशीष कुमार, शनी महराज, आदर्श कुमार, अमन गुप्ता,सुरज कुमार, विवेक कुमार यादव, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, चंदन, अर्जुन, सोनू, जितेश गुप्ता, सूरज उमरवैश्य,आयुष गुप्ता,आशीष लाइट, ऋषभ, सुरेश माली आदि हनुमान भक्त सेवा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे