Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईसानगर:अवैध तमंचा कारतूस लेकर घूमता था युवक ,पुलिस ने किया गिरफ़्तार



कमलेश

खमरिया खीरी:ईसानगर पुलिस ने गश्त के दौरान अदलिशपुर निवासी युवक को एक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ पकड़कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। बताते है कि युवक को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद ही पकड़ने में कामयाब हुई।रविवार को ईसानगर थानाध्यक्ष की अगुवाई में की जा रही गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद सक्रिय हुई हल्का पुलिस ने हसनपुर कटौली के समीप स्थित रामजी सेठ ईंट भट्ठा के पास से वारिश अली (32) पुत्र अली हुसैन  निवासी अदलिशपुर थाना ईसानगर जो अवैध तमंचा व कारतूस लिए घूम रहा था को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह,सिपाही तिलेश्वर सिंह,अक्षय राणा,राहुल कुमार व गार्ड त्रिवेणी पाठक ने उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिस पर विधिक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने उसे न्यालायल भेजा जहां से वह जेल भेज दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे