Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इटियाथोक:भारतीय सेना में भर्ती होने की ख़ुशी में उड़े अबीर गुलाल



आरपी तिवारी

इटियाथोक, गोंडा।विकास खंड के ग्राम पंचायत मध्यनगर के रहने वाले दुष्यंत कुमार का अग्निवीर में सलेक्शन होने की ख़ुशी गाँव मनाई गयी। शुक्रवार को नाशिक से गाँव पहुंचे भारतीय सेना के सैनिक का फूल मालाओं से स्वागत हुआ तथा लोग डीजे की धुन पर नाचे अबीर गुलाल उड़ाए गए। दुष्यंत कुमार ने गाँव के बड़े बड़े बुजुर्गो का आशीवार्द लिया लोगो ने उन्हें मिठाई खिला कर अपनी ख़ुशी जाहिर की, दुष्यंत कुमार के पिता रज्जन कुमार सिंह ने बताया की दो साल की तैयारी के बाद सात महीनो की ट्रेनिंग चली और पहली बार में ही बेटे का सलेक्शन हुआ है। माता सरोज सिंह ने बेटे की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस मौके पर बधाई देने के लिए अवध प्रताप सिंह, सीतापति सिंह, शिवम सिंह, आयुष सिंह, विनय सिंह, अशोक सिंह, सौरभ सिंह ने ख़ुशी जाहिर की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे