Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिविल जज पर वकीलों का मनमानीपूर्ण आचरण का आरोप, विरोध स्वरूप दिया धरना



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय दीवानी न्यायालय में विभिन्न मांगो को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। नाराज वकीलों ने परिसर में धरना देकर सिविल जज पर मुकदमों की सुनवाई में मनमानी के आरोप भी मढ़े। वकीलों के कामकाज के बहिष्कार के चलते दीवानी अदालत में न्यायिक गतिरोध देखा गया।लालगंज स्थित सिविल न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी की अगुवाई में बैठक किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने यह आरोप लगाया कि मौजूदा सिविल जज जूनियर डिवीजन का आचरण पूरी तरह से मनमानी के रवैये से लिप्त हो उठा है। वकीलो का कहना है कि सिविल जज के कारण विधिक कार्य समुचित ढंग से संचालित नही हो रहे हैं। उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने बैठक के बाद पारित प्रस्ताव के तहत जिला जज को संबोधित ज्ञापन सिविल जज के कार्यालय में मौजूद पेशकार को सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय में मुकदमों में तारीख भी देने के लिए सिविल जज समय नहीं प्रदान किया करते हैं। इसके बाद वकीलों ने कोर्ट के बाहर धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, विनोद मिश्र, जान्हवी प्रताप सिंह, संजय ओझा, शिवप्रसाद यादव, दिनेश सिंह, उमेश तिवारी, अमरनाथ यादव विभूति शुक्ला, रवि शुक्ला, आशीष सिंह, रघुवीर वर्मा, कृष्णानंद तिवारी, बद्री प्रसाद पुष्पाकर आदि अधिवक्ता रहे। इस बाबत संघ के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी का कहना है कि समस्या के समाधान तक अधिवक्ता अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे