Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्यपाल से सम्मानित हुए साहित्यकार डॉ. अनुज नागेन्द्र, बधाईयों का तांता



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र प्रतापगढ़ के शैल श्याम पैलेस में आयोजित एक्सीलेंस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महान विभूतियों साहित्यकारों, पत्रकारों को भी सम्मानित किया। लालगंज नगर निवासी व लोकप्रिय कवि एवं शायर डॉ. अनुज नागेन्द्र भी राज्यपाल से सम्मानित हुए। डॉ. अनुज नागेन्द्र की इस उपलब्धि पर जनपद के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है। अवधी सम्राट आचार्य अनीस देहाती ने डॉ. अनुज को विश्व के साहित्य की अनमोल धरोहर बताया। गीतकार सत्येन्द्र सिंह सौम्य ने कहा कि इससे साहित्य जगत में डॉ. अनुज का कद और बढ़ा है। राजमूर्ति सिंह सौरभ, सुनील प्रभाकर, रामलगन यादव आशीष, कमलेश कुमार गिरि, अनूप त्रिपाठी, नरेन्द्र निराश, लवलेश यदुवंशी, राजकुमार काहिल आदि साहित्यकारों ने भी ख्ुाशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे