Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नाबालिक छात्रा को छेड़ रहे मनचले को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ा, स्कूटी छोड़ फरार हुआ मनचला



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोण्डा) नवाबगंज थाना क्षेत्र के ढेमवा हाइवे मार्ग पर एक नाबालिग छात्रा का पीछा कर रहे शोहदे को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर डायल 112 को सूचना दी। पुलिसकर्मियों आते ही शोहदा लोगों को चकमा देकर स्कूटी छोड़ कर फरार हो गया।पुलिसकर्मियों ने युवक की स्कूटी व मोबाइल कब्जे में लिया है। 

मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के ढेमवाघाट मार्ग पर शुक्रवार के दोपहर बाद एक नाबालिक छात्रा विद्यालय से पढाई करके अपने घर जाते समय महंगूपुर ढेमवा मार्ग पर पहुची ही थी कि, महंगूपुर मोड़ से एक स्कूटी सवार शोहदा छात्रा का पीछा करते हुए फब्दियां कसने लगा। शोहदे की हरकत से परेशान होकर छात्रा रास्ते के बगल एक घऱ पर जाकर रुक गयी । रोते हुए लोगो को पूरी बात बताकर मदद की गुहार लगाई।  नाबालिक छात्रा की बात सुनकर उक्त परिवार के लोगो ने दौड़कर स्कूटी सवार युवक को पकड़ लिया । नाबालिक छात्रा को तंग करने के बाबत पुछताछ करने लगे तो शौहदे ने पूँछताछ में खुद को रघुनाथपुर गाँव निवासी बताया। लोगों की माने तो शोहदा नशे में धुत था। स्थानीय निवासी ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। ज़ब तक पीआरवी 0871 मौके पर पहुंची तब तक शोहदा लोगों को चकमा देकर भाग गया। मौके से मनचले युवक की स्कूटी व फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। आगे की कार्यवाही में जुट गयी हैlफिलहाल इस घटना मे स्थानीय लोग नाबालिक छात्रा के प्रयास की तारीफ कर रहे हैं ।

वही इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने दूरभाष पर बताया कि प्रकरण सुनने में आया है, लेकिन अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे