Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर : दबंगों ने विधवा के घर पर धावा बोल कर की मारपीट, वीडियो वायरल



अर्पित सिंह 

गोंडा: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक हाथ में डंडा लेकर एक लड़की को करने के लिए दौड़ा रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं भी दिख रही हैं। कुछ लोग युवक को ऐसा करने से मना कर रहे हैं। फिर भी युवक बार-बार लड़की को करने के लिए दौड़ रहा है यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गोंडा जिले के मनकापुर थाना के गांव पूरे देवनाथ गोसाई पुरवा की रहने वाली एक विधवा महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मकान कब्जा करने की नीयत से आए दिन धमकी दिया करते हैं। महिला का आरोप है कि गांव के ही पिंटू बब्बन और दीपक दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। उसके देवर के बेटों सुमित, राम प्रकाश, कृष्ण को डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उनकी बेटियों को गालियां दिया। इसकी सूचना 1090 पर दी गई। सूचना के बाद भी आरोप है कि ना तो पुलिस आई और ना ही कोई कार्यवाई हुई। जिससे विपक्षियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आरोप है कि जाते समय दबंगों ने उनके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दिया। शिकायती पत्र में कहा गया है कि 24 अक्टूबर को रात में बेटों को मारने की नीयत से लाठी डंडा से लैस होकर दबंग पहुंच गए। उनके बच्चों को खोजने लगे। बेटे मूर्ति विसर्जन में चले गए थे। इसलिए उनकी जान बच गई। उसके बाद 26 अक्टूबर को शराब के नशे में धुत होकर दीपक और विकास तथा उनके घर की कुछ महिलाएं बेटियां घर पर चढ़कर भद्दी भद्दी गालियां देने लगी। महिला का आरोप है कि कोई प्रभावी कार्यवाही न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं।

प्रभारी निरीक्षक बोले

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनकापुर ने बताया कि महिला की तहरीर पर 323 504 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे