Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर विधायक प्रतिनिधि के जन्मदिन पर विधायक ने अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज गोंडा ।मनकापुर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे के जन्मदिन पर विधायक के नगरपालिका स्थिति आवास पर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री व लोकतंत्र सेनानी जनार्दन प्रसाद तिवारी सहित तमाम लोगों ने अंगवस्त्र माला पहनाकर बधाई दी है ।

मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व मनकापुर विधानसभा विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे के जन्मदिन पर विधायक के नगरपालिका स्थिति आवास पर सुबह से ही स्थानीय लोगों का आना जाना लगा रहा। इस मौके पर विधायक ने अपने प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे को स्वयं अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हमारे सहयोगी सुख दुख के साथी  कर्तव्यनिष्ठ श्री दुबे का सहयोग हमेशा मिला। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी जनार्दन प्रसाद तिवारी ने भी अंगवस्त्र देकर जन्मदिन बधाई दी। जनप्रतिनिधि जन्मदिन पर आज उनके पैतृक आवास पर जाकर लोगों ने जाकर बधाई दी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय व विधायक आवास पर भी बधाई दी। इस दौरान विधायक ने कार्यालय पर फल वितरण कराया। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा आनंद दुबे, महंगूपुर पूर्व प्रधान नवनीत पांडेय, राजेश तिवारी, हर्षवर्धन पांडेय, सुनील चौबे, विनोद तिवारी, डा अनिल शर्मा, संजय पांडेय, रवि श्रीवास्तव, दीपू गुरु, अभिषेक पांडेय, सौरभ दुबे, शुभम त्रिपाठी, मंथन गुप्ता, राजू पांडेय, विनय तिवारी, ओमप्रकाश निषाद, पिंकू शुक्ला, रतनदेव तिवारी, पाटनदीन निषाद, अखिलेश त्रिपाठी, गौरव यादव, मंथन गुप्ता, तेजस पंडित, दिनेश कुमार पांडेय, सुरेश चौबे, शिव प्रसाद चौबे, आनंद पांडेय , गोलू दुबे, अनमोल मिश्रा, रामशंकर शर्मा, संदीप तिवारी, कमाल सिद्दीकी, सत्यम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे