Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा साइकिल रैली



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :वन्य जीव सप्ताह एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पर्यावरण सेना के नेतृत्व में चंद्र शेखर एकेडमी, कंठी का पूरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय भावना को जागृत करने और पर्यावरण संरक्षण हेतु वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता एवं वन्य जीव जागरूकता तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया।पर्यावरण तिरंगा साइकिल रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर  हरखपुर गेट तक जागरूकता का कार्य किया गया।इसके बाद स्वच्छ पर्यावरण एवं वन्य जीवों की सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्वच्छता संग्राम सेनानी एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि संतुलित पर्यावरण के लिए अपने आस पास की स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत है।पर्यावरणीय स्वच्छता के लिए हमें अपने घर आंगन में पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना होगा।आगे उन्होंने कहा कि वन-जंगलों के बिना वन्य जीवों की सुरक्षा असम्भव है।अंधाधुंध वनों की कटान और पर्यावरण की कीमत पर विकास के कारण आज वन्यजीवों का अस्तित्व संकट में है।आगे उन्होंने लोगों को बताया कि वन्य जीवों का शिकार करना और पालना अपराध है।पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें हर हाल में वन्य जीवों को बचाना होगा।इस मौके पर रवि यादव, अनिल कुमार,अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, राहुल, सौरभ एवं नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे