Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: भाजपा कार्यालय में वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला हुई सम्पन्न



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: जिला कार्यालय भाजपा में सम्पन्न हुई वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई श्यामाप्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण दिप्रज्वलन कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल किया कार्यशाला मंच पर सांसद संगम लाल गुप्ता, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, धीरज ओझा पूर्व विधायक, प्रमोद मौर्य, हरिओम मिश्र, राजेश सिंह, पवन गौतम उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवा, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य और दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है। ताकि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सफल हो और प्रत्येक पात्र व्यक्ति मतदाता बन सके।उन्होंने कहा किमहाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष नेकार्यकर्ताओं को सतत संपर्क व सतत संवाद की भाजपा परंपरा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक देने की अपील की।जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने युवाओं को मत के महत्व से अवगत करवाने तथा नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाअभियान के तहत सभी मण्डलो में 19 व 20 अक्टूबर को इसी प्रकार की कार्यशाला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की होगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक मिश्रा, अशोक सरोज ओमप्रकाश पाण्डे गुड्डू, सतीश चौरसिया, अनुराग मिस्र, भूपेश त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी,  नितिन केशरवानी राजेश मिश्र राजन, अंकित तिवारी, बृजेश पांडेय विद्यासागर शुक्ला, अजय वर्मा राघवेन्द्र शुक्ल, देवेश त्रिपाठी अंकित तिवारी रजत सक्सेना एवं सभी मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष मोर्चो के अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे