Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री रामलीला समिति ने मुनि आगमन व ताड़का वध की निकाली झांकी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में आज तीसरे दिन मुनि आगमन एवं ताड़का वध की लीला प्रस्तुत की गई। मुनि आगमन एवं ताड़का वध की झांकी निकाली गई थी।झाकी में मुनि विश्वामित्र को राक्षस लोग यज्ञ नही करने देते थे। मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्री राम व लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए लाये थे।यज्ञ करते समय राक्षसो ने यज्ञ विध्वंस करने का प्रयास किया। भगवान राम जी ने राक्षसी ताड़का का भी वध कर यज्ञ की रक्षा की गई की लीला प्रस्तुत की गई थी। जिसे नगर में देखने के लिए राम भक्त का सड़कों पर जमावड़ा लगा हुआ था। भक्त प्रभु श्री राम जी के जयकारे लगा रहे थे।झांकी श्री राम गोपाल मंदिर से समिति के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, मंत्री विपिन गुप्ता, संयोजक दिनेश सिंह 'दिन्नू', कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, बंटी नेता, विष्णु सोनी आदि झांकी का नेतृत्व कर रहे थे। लीला की झांकी गोपाल मंदिर से चौक बजाजा से चौक ठठेरी बाजार होते हुए सदर चौराहा से वापसी बाबागंज होते हुए स्टेशन से वापसी पंजाबी मार्केट से श्री रामगोपाल मंदिर आकर समापन किया गया। इस अवसर पर राजू शर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, छेदीलाल, विवेक यादव, शिवम खंडेलवाल, प्रकाश, मनीष सिंह,विनय केशरवानी,राहुल पाण्डेय, रोहित पाण्डेय,राजेश उमरवैश्य,दीपक जायसवाल, करफू सोनी,अजय कसौधन, अमित रावत,सचिन सोनी, सोना सिंह आदि उपस्थित रहे।नोट:- संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि कल दिनांक 18/10/2023 को फुलवारी लीला व धनुष यज्ञ लीला की झांकी श्री रामलीला समिति द्वारा निकाली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे