Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खमरिया में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बड़ी संख्या मे शामिल हुई महिलाएं



कमलेश

खमरिया खीरी:धौरहरा लोक सभा क्षेत्र के क़स्बा खमरिया में शनिवार को श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती बाल विद्या मंदिर इण्टर कालेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुची बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेखा अरुण वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़ को संबोधित कर उनके सशक्त बनने व उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया।



धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के क़स्बा खमरिया में शनिवार को चंद्र प्रभा सरस्वती बाल विद्या मंदिर इण्टर कालेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह,क्षेत्रीय विधायक  विनोद शंकर अवस्थी,पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी,प्रभारी महिला मोर्चा की मधुलिका अग्रवाल,ब्लॉक प्रमुख ईसानगर आलोक कटियार दीपू,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव अवस्थी लालू समेत अन्य बीजेपी के जिला एवं क्षेत्रीय स्तर के नेता व कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद रेखा अरुण वर्मा ने सभी को महिला आरक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि आपकी जागरूकता व एकजुटता से आपको अपने अधिकार मिलते जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्तिकरण की प्रतीक बनी हुई है। महिलाओं ने अपने घर को चलाने की भी जिम्मेदारी संभाल ली है। साथ ही यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से धौरहरा क्षेत्र में भी महिलाओं ने कई प्रकार के सामानों को बनाकर आत्मनिर्भर बन रही है। वही जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के रूप में आधी आबादी को सशक्त हथियार दिया है,जिससे वह सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से स्वयं को सशक्त करने में सहायक होगी। साथ  ही उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा के लिए बने अधिनियमों के कारण नारी उत्पीड़न के मामलों में व्यापक स्तर पर कमी आई है। इनके साथ साथ ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार उर्फ दीपू ने बताया कि प्रधानमंत्री के नौ वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त किए जाने से महिलाएं हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है। इस दौरान सम्मेलन में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं के अलावा स्थानीय भाजपा नेता,प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे