Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 03 नवम्बर, 2023 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह‘ मनाया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का विषय है ‘भ्रष्टाचार का विरोध करे, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे‘। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने समस्त छात्र-छात्राओं को बताया कि भ्रष्टाचार का शाब्दिक अर्थ है वह आचरण जो किसी भी प्रकार से अनैतिक और अनुचित हो। जब कोई व्यक्ति न्याय व्यवस्था के मान्य नियमों के विरूद्ध जाकर अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है तो वह व्यक्ति भ्रष्टाचारी कहलाता है।


आज भारत जैसे सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश में भ्रष्टाचार अपनी जड़े फैला रहा है। आज भारत मे भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में बढ़ रहा है । कालाबाजारी अर्थात जानबूझकर चीजों के दाम बढ़ाना, अपने स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा जैसे क्षेत्र में भी जानबूझकर गलत आपेरशन करके पैसे ऐंठना, हर काम पैसे लेकर करना, किसी भी सामान को सस्ता लाकर महंगे मे बेचना, चुनाव धांधली, घूस लेना, टैक्स चोरी करना, ब्लैकमेल करना, परीक्षा मे नकल, हफ्ता वसूली, वोट के पैसे और शराब बांटना, पैसे लेकर रिपोर्ट छापना, उच्च पद के लिए घूस देना यह सब भ्रष्टाचार है और दिन-ब-दिन भारत के अलावा अन्य देशों में भी बढ़ रहा है । शायद कोई क्षेत्र भ्रष्टाचार से नही बचा है। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहन, चुनाव प्रक्रिया मे परिवर्तन, अस्वाभाविक प्रतिबंधो की समाप्ति, कर प्रणाली का सरलीकरण, शासन और प्रशासन व्यय मे कटौती, देशभक्ति की प्रेरणा देना, कानून को कठोर बनाना, भ्रष्ट व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार जैैैसे कठोर कदम भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने मे प्रभावी सिद्ध होगें। भ्रष्टाचार रुकना तभी संभव है जब चरित्रवान तथा सर्वस्व त्याग और देश सेवा की भावना से भरे लोग राजनीति में आएंगे और लोक चेतना को साथ जीवन को जोडेंगे। साथ ही यह भी बताया कि जो व्यक्ति अपने राष्ट की हर वस्तु से प्रेम करता है सही मायनें मे वही सच्चा देशभक्त और नागरिक कहलाता है। एक राष्ट्र मे रहते हुए हम उसके प्रति अपने कर्तव्यों को भूल जाते है। हमारी जिम्मेदारियाँ हमारे परिवार तक और घरों तक सिमट कर रह जाती है। एक सच्चा नागरिक राष्ट्र के प्रति हमारी उन्हीं जिम्मेदारियों को हमे याद दिलाता है। एक देश के सच्चे नागरिक वहीं है जिन्हें अपने देश से और उनसे जुड़ी हर वस्तु से प्यार हो और उनके प्रति समर्पित भाव हो ।इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी के नेतृत्व में उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं तथा समस्त छात्र-छात्राओं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा सतर्कता जागरूकता पर अपना संदेश दिया कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति मे भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है, जिसे हमें जड़ से खत्म करना है। आप सभी को मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। तत्पश्चात वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों एवं दुष्प्रभावों के बारे में व्यक्ति रूप से जागरूक किया गया। इसी क्रम में अखण्डता प्रतिज्ञा के संचालन के बाद वरिष्ठ छा़त्र-छात्राओं द्वारा ‘भ्रष्टाचार का विरोध करे, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे‘, भ्रष्टाचार दुःख का कारण है दण्ड ही इसका निवारण है, भ्रष्टाचार को मिटाना है हमें यह अभियान चलाना है, बंद करो यह अत्याचार अब न सहेंगे भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचार है एक बीमारी दण्डित हो हर भ्रष्टाचारी का नारा लगाया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे