Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ में चयनित 1151 विद्यालय में स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे के तहत होने वाली परीक्षा सकुशल संपन्न



वेदव्यास त्रिपाठी 

 प्रतापगढ़ में चयनित 1151 विद्यालय में स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे के तहत होने वाली परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।बता दें कि जनपद में नियुक्त प्रेक्षक उप शिक्षा निदेशक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज  प्रमोद कुमार ,उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य डाइट अतरसण्ड अशोक कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी सदर संतोष श्रीवास्तव, डायट प्रवक्ता जितेंद्र यादव, दुर्गेश, एसआरजी चंद्रजीत साथ में एआरपी धर्मेंद्र ओझा भ्रमणशील रहकर परीक्षाओं का जायजा लिया।सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय मांधाता उच्च प्राथमिक विद्यालय मांधाता संविलियन विद्यालय टेऊंगा संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा पी बी इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया परीक्षा नकल विहीन एवं सुचिता पूर्ण होने पर प्रेक्षक संतुष्ट नजर आए। प्रेक्षक प्रमोद कुमार कुमार ने परीक्षा नकल विहीन एवं सुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डाइट अतरसण्ड अशोक कुमार सिंह की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे