अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 3 नवंबर को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में बीकॉम 5 वे सेमेस्टर के छात्र व छात्राओं द्वारा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र व छात्राओं को फ्रेशर्स पार्टी दी गयी । इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.जे.पी.पांडये ने शिक्षको व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये कठिन मेहनत के द्वारा लक्ष्य पर हमेशा ध्यान देते हुये जीवन हेतु रणनीति बनाने का संदेश व आशिर्वाद दिया ।
इस अवसर पर संकाय प्रमुख डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ पी एन पाठक, डॉ के के सिंह, डॉ के पी मिश्र, डॉ पी के श्रीवास्तव, डॉ राहुल विशेन, डॉ पी के सिंह व सिद्धार्थ मोहन्ता ने भी अपने विचार रखे । सभी वक्ताओं ने छात्र छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए आशिर्वाद दिया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ