Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलियाकलां:किशोरी की मौत के मामले में रोड जाम कर किया प्रदर्शन



नारेबाजी के साथ ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की उठाई मांग।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।संपूर्णानगर में किशोरी के मौत के मामले में शुक्रवार को आक्रोश देखने को मिला। परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ रोड पर पहुंचे और जाम लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के साथ बजरंग दल के युवाओं ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े थे। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को पकड़े के बाद लोग शांत हुए और जाम को समाप्त किया। 



संपूर्णानगर में गुरुवार को एक किशोरी का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों ने पास के ही एक युवक पर किशोरी का आपत्ति जनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी थी। मृतका की मां के अनुसार फरवरी माह में संपूर्णानगर में आगजनी की घटना हुई थी। उस दौरान उनके मकान में भी आग लग गई थी। जिसका नोटिस आया हुआ था। गुरुवार को उसके सिलसिले में मृतका की मां व बहन व छोटा भाई पलिया गए हुए थे। उनकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। करीब साढ़े ग्यारह बजे फोन से उनकी बेटी से बात भी हुई। उसके बाद जब वह शाम चार बजे घर पहुंचे हैं तो बाहर का दरवाजा खुला हुआ था। जब अंदर पहुंच कर देखा तो कमरे में पंखे के साथ बेटी का शव लटक रहा था। मां का आरोप है कि कस्बे के ही एक दूसरे समुदाय के युवक ने कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया था। वह वीडियो कस्बे में फैल गया। इस पर करीब एक सप्ताह पहले लड़के के घर पर शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने मारपीट कर भगा दिया था। शुक्रवार सुबह मृतका के परिजन ग्रामीणों के साथ रोड पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना पर भाजपा नेता व बजरंग दल के युवा भी मौके पर जा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिए जाने के साथ घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग करने लगे। रोड जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। आनन-फानन में सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खुल सका और यातायात बहाल हुआ। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार के तहरीर पर जोहिद अख्तर, शोएब अख्तर, शोहिल, जाहिद नूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित जोहिद अख्तर को हिरासत में लेकर पछता शुरू कर दी गई है। बाकी परिवार के सदस्य फरार चल रहे हैं। जल्द ही पुलिस उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। उक्त घटना को लेकर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर कमरे की जांच की है। उन्होंने कमरे को खगाला है। लड़की ने फांसी लगाई है या फिर किसी ने उसको लटकाया है। इसकी जांच करने फोरेंसिक टीम पहुंची है। उन्होंने हर एंगल से जांच की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे