Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR... अंग्रेजी विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एमएलके पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा मंगलवार को "अंग्रेजी साहित्य का इतिहास" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

7 नवंबर को अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी साहित्य का इतिहास विषय पर व्याख्यान महाविद्यालय प्राचार्य प्रो जेपी पांडे के निर्देशन में आयोजित किया गया। व्याख्यान मे विभिन्न वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष डाॅ रमेश शुक्ल ने अपने सम्बोधन मे वैश्वीकरण के परिपेक्ष्य मे अंग्रेजी के निरंतर बढते हुए महत्व पर संक्षेप मे अपना विचार रखे। उन्होंने छात्र छात्राओ को मध्य युग मे यूरोप मे हुए पुनर्जागरण तथा मानववाद के विकास पर जानकारी देते हुए कहा कहा, विलियम शेक्सपियर के नाटक विश्व के सांस्कृतिक धरोहर है तथा समस्त संसार मे इसका अध्ययन अध्यापन किया जा रहा है।
संबोधन के क्रम में डाॅ श्रद्धा सिंह ने जेफ्री चाउसर की प्रसिद्ध पुस्तक केनटरवरी टेलस पर अपने विचार संक्षेप मे रखे। उन्होने विद्यार्थियों को चाउसर की कहानियों के प्रसिद्ध पात्रों के विषय मे बताया। डाॅ बीएल गुप्ता ने 17वी तथा 18वी शताब्दी के अंग्रेजी साहित्य के इतिहास के बारे में छात्र छात्राओं को बताया। अभयनाथ ठाकुर ने आधुनिक युग के अंग्रेजी साहित्य पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के शिक्षक अंकिता वर्मा, शिवम सिंह सहित स्नातक, परास्नातक के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे