Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 2 नवंबर को ‘‘ताइक्वांडो जिला स्तरीय प्रतियोगिता‘‘ के लिए पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर के ताइक्वांडो टीम के छात्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक गोविन्द राम के दिशा निर्देशन में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के टीम कोच अमित राना की संरक्षता में ताइक्वांडो जिला स्तरीय प्रतियोगिता की टीम में खेलने के लिए डी0ए0वी0 इण्टर कालेज श्याम बिहार कॉलोनी बलरामपुर के लिए गये ।


ताइक्वाडों जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एकेडेमिक ओनर जियाउल हसमत, ताइक्वांडो कोच नागेन्द्र गिरी, सहयोगी संदीपका रावत एवं कृष्णा पाल की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता‘ में पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, एम0पी0पी0 इन्टर कालेज, केन्द्रीय विद्यालय बलरामपुर, सेंट जेवियर्स इण्टर कालेज, बलरामपुर, एच0आर0के इन्टर कालेज, उतरौला एवं राम अवध इण्टर कालेज उतरौला के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


पॉयनियर पब्लिक स्कूल से बालक वर्ग में उमेश चौधरी, अंकित चौधरी, अबू सलेह, हेमंत रावत, विराट प्रताप सिंह, मोहम्मद लारिब, मो0 कैश खान, अमर चौरसिया, आर्दश मेहलोत्रा, शिवा भारती व शिशिर कुमार पाण्डेय प्रतिभाग किया । पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के छात्रों को डी0ए0वी0 इन्टर कालेज में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान में उमेश चौधरी एवं अंकित चौधरी को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान में अबू सलेह, हेमंत रावत व मोहम्मद लारिब को सिल्वर मेडल तथा तीसरे स्थान पर कैश खान को कांस्य मेडल से डा0 के0एल0 राना व डी0ए0वी0 इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य हरीकान्त वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही चयनित विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के दो छात्र उमेश चौधरी एवं अंकित चौधरी होने वाले मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी छात्र मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारी में जुट गये । विद्यालय प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने विजेता टीमों के छात्रों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने ‘‘ताइक्वांडो जिला स्तरीय प्रतियोगिता‘‘ की विजेता टीम के छात्रों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे