Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मिलेट्स मार्च का आयोजन कर "मिलेट्स को जानो"अभियान का किया शुभारंभ



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी केनिर्देशानुसार पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक में स्थित चंद्रशेखर आजाद एकेडमी एवं आरबीएम एंटर कॉलेज भटपुरवा,बुआपुर में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी की अगुआई में लोगों को मोटे अनाजों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिलेट्स मार्च का आयोजन कर मिलेट्स को जानो जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मिलेट्स मार्च में लोगों ने बाजरा आदि मोटे अनाजों को बालियों को अपने हाथ में लेकर मोटे अनाज खायेंगे, भारत स्वस्थ बनायेंगे जैसे नारों के उद्घोष से लोगों को मोटे अनाज बाजरा,ज्वार, रागी (मकरा), सांवा और मक्का आदि के उपयोग के बारे में जागरुक किया गया। मिलेट्स मार्च बाद में मिलेट्स और पर्यावरण विषयक गोष्ठी में तब्दील हो गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि सभी पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाजों के प्रयोग से ही हम अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि मिलेट्स कम पानी और बिना खाद की खेती है।इसके प्रयोग से सभी बीमारियों से मुक्ति के साथ ही शरीर को भरपूर पोषण मिलेगा और जल की बरबादी पर भी अंकुश लगेगा।उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करते हुए स्वस्थ जीवन जीना है तो सभी को अपने भोजन में मोटे अनाजों को शामिल करना ही होगा।कॉलेज के प्रिंसिपल रवि यादव ने कहा कि हमें स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए मिलेट्स को अपनाना होगा।इसके लिए एक-दूसरों को जागरूक करने की बड़ी आवश्यकता है।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने विद्यार्थियों को मोटे अनाजों के गुणों से परिचित कराते हुए मिलेट्स फ्रेंड्स के रूप में लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी।इस मौके पर नमन कुमार तिवारी, पवन कुमार,आशीष विश्वकर्मा,नीरज यादव, एकता पटेल, सविता, शिवम,अतुल एवं अंशिका पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे