Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: महिला अस्पताल में भर्ती एक दर्जन से अधिक महिलाओं को इंजेक्शन लगाते ही आने लगे झटके, मचा हड़कंप, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी



गोंडा:अपने किसी न किसी कारनामे को लेकर चर्चाओं में रहने वाले जिला महिला अस्पताल ने एक बार फिर गुल खिलाते हुए चर्चा में आ गया है। शुक्रवार की देर रात जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में अचानक एक दर्जन से अधिक प्रसूता महिलाओं की स्थित बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उन्हें झटके आने लगे। जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों में अफरा तफरी मच गई। तमरदारों के अनुसार घटना के समय अस्पताल में सिर्फ पैरामेडिकल स्टाफ ही मौजूद था। डाक्टर के मौजूद न होने के कारण चिकित्सकों और कर्मचारियों को फोन करके बुलाया गया। जिसके बाद पीड़ित महिलाओं का इलाज जारी हुआ।

जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में शुक्रवार रात तब हड़कंप मच गया, जब अस्पताल में मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा लगभग पंद्रह प्रसूता महिलाओं को इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगते ही प्रसूताओं की हालत गंभीर होने लगी। तीमारदारों ने बताया कि महिलाओं को इंजेक्शन लगवाने के बाद झटके आने के उल्टी होने लगी। इस दौरान अस्पताल में सिर्फ पैरामेडिकल स्टाफ ही मौजूद था। महिलाओं की हालत बिगड़ने से हंगामा होने लगा। स्टाफ द्वारा तत्काल अस्पताल के अन्य कर्मियों और चिकित्सकों से मामले के बाबत अवगत कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने बाजार से कोई इंजेक्शन मंगवा कर महिलाओं को लगवाया जिससे स्थित में सुधार होने लगा।

 परिजनों ने बताया

महिला अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की सास की माने तो उसकी बहू का बड़ा ऑपरेशन हुआ था। नर्स ने रात में बहू को कोई इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही क्षणों में बहू को झटके आने के साथ उल्टी शुरू हो गई। महिला ने बताया कि यह स्थित सिर्फ उसके बहू की ही नहीं हुई,  बल्कि अस्पताल के कई वार्डों में भर्ती लगभग पंद्रह महिलाओं के साथ ऐसा ही हुआ है। महिला ने बताया कि मेडिकल स्टाफ की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डाक्टर ने बाजार से डेक्सो नामक इंजेक्शन मरीज के तीमारदारों से मंगवाया। उस इंजेक्शन को लगाने के बाद महिलाओं के स्थित में सुधार आने लगा।

 बरुआ चेक  गांव की रहने वाली कृष्ना की माने तो उसकी  बहु को बड़े ऑपरेशन से लड़की का जन्म हुआ है। उसकी स्थित ठीक थी लेकिन नर्स ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके महज 5 मिनट बाद ही बहू कांपने लगी। सूचना पर डॉक्टर अस्पताल आए, जब उन्होंने बाजार से इंजेक्शन मंगवा कर लगवाया तब हालत में सुधार होने लगा। अब उसका स्वास्थ नार्मल है।बब्बू सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रीना सिंह महिला अस्पताल में भर्ती कल भर्ती हुई थी। ऑपरेशन के उपरांत रीना की हालत ठीक-ठाक थी। रात में हम घर चले गए, हमारी बहन यहां मौजूद थी। बहन ने रात में फोन करके बताया कि एक इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत ज्यादा खराब हो गई है।उन्होंने कहा कि इंजेक्शन लगते ही रीना कांपने लगी। जैसे पूरे शरीर में जहर फैल गया हो, शरीर का रंग काला पड़ गया है। जब डॉक्टर साहब आए है, इलाज किए तब हालत में कुछ सुधार है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे