Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस ने दुराचारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल



पं बीके तिवारी 

 गोंडा। जनपद गोंडा के मनकापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित विकास  सिंह पुत्र भोंदू सिंह को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने का दावा किया है।

जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जिगना बाजार अंतर्गत चैनपुरा गांव निवासी विकास सिंह पुत्र भोंदू सिंह थाना क्षेत्र मनकापुर के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा था कि 03 नवंबर को शाम लगभग  सात बजे उसकी सोलह वर्षीय लड़की घर से शौच के लिए निकली थी, जो वापस घर नही लौटी। जिसकी आस पास काफी खोजबीन की परन्तु कहीं कोई पता नही चला। लड़की की मां ने विश्वास जताते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मामले मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया था। 

 जिसके सम्बंध में थाना मनकापुर के पुलिस चौकी प्रभारी जिगना बाजार शिव कुमार यादव ने वांछित को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे