Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एसबीएम की टीम रही अव्वल



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। जिला स्थित एमडीपीजी कालेज में आयोजित इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल गायन, सामूहिक गायन आदि में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं विजेता बने। एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंजली मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं वादन एवं सुमंगल गायन प्रतियोगिता में बीए के छात्र प्रभात तिवारी प्रथम रहे। सामूहिक लोकगायन में महाविद्यालय की छात्रा महक देवी, ममता वर्मा, अंजली मिश्रा, निधि विश्वकर्मा, मुस्कान देवी एवं शशि मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डा. अमित सिंह, निदेशक डॉ. संदीप मिश्र ने विजेताओं का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा किया। संगीत अध्यापक दुर्गेश विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. ओपी द्विवेदी, डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी, डॉ. धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. रविकान्त कौशल, डॉ. आशुतोष शुक्ल, अनीता त्रिपाठी आदि ने भी छात्रा छात्राओं की सफलता पर खुशी जाहिर की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे