अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 3 नवंबर को एमएलके पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा परचनात्मक एवं शोध छात्रों के लिए एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य एवं व्याख्यान के संयोजक डॉ सुनील कुमार मिश्रा द्वारा मुख्य वक्ता डॉ मनोज कुमार गुप्ता, सहायक आचार्य रसायन विज्ञान विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा, महेंद्र गढ़ का परिचय कराया गया ।
डॉ. गुप्ता महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। व्याख्यान का विषय था "डिजाइन, सिंथेसिस एंड एप्लीकेशंस आफ लो मॉलिक्यूलर मास जिलेटर्स" । लो मालीकुलर मास जिलेटर्स का प्रयोग ड्रग डिजाइन और पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर हो रहा है। साथ ही साथ डॉ. गुप्ता ने छात्र -छात्राओं को शोध क्षेत्र मे आने के लिए प्रेरित भी किया। व्याख्यान के दौरान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर के सिंह, प्रोफेसर एम अंसारी, डॉ. ऋषि रंजन पाण्डेय, डॉ जीतेंद्र कुमार, डॉ.साक्षी शर्मा, डॉ.अमित वर्मा, डॉ. मोहम्मद आदिल खान, प्रियांशु मिश्र व आशुतोष सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत मे डॉ. सुनील कुमार मिश्र द्वारा आमंत्रित व्याख्याता, सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ