वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के लौली पोखता खाम ग्राम सभा में शुक्रवार को जय श्री राधे के जयकारे से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा,अवसर था श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा का। यह यात्रा भागवत कथा व्यास वृंदावन से पधारे श्री आचार्य हेमंत कृष्ण के नेतृत्व में भक्तों ने सर पर आस्था का कलश सजा कर सहभागिता की। बता दें कि लौली पोख्ता खाम में श्रीमती सीता देवी के संयोजन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन का किया गया है। इसी के उपलक्ष्य में ग्राम सभा में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई। डीजे के भक्ति संगीत की धुन पर सिर पर कलश लेकर लोगों ने कथा में अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में अरविंद कुमार, डॉ रविंद्र कुमार, भास्कर पाठक, राहुल पाठक, मनोज पाठक, राजेंद्र पाठक, रवि पाठक, रोहित, हर्षित, उत्कर्ष, शौर्य, श्याम नारायण, निर्मला देवी, उर्मिला, मीरा, पुष्पा मिश्रा, पूजा पाठक, जानकी दुबे, मधु पाठक, साक्षी पाठक, सुशीला पाठक, रन्नु पाठक, छाया पाठक, कंचन पाठक, कोमल, एकता सहित अनेक महिला पुरुष सहभागी रहे। बता कलश यात्रा प्रात 11:00 बजे निकली और जो दो बजे तक गांव गलियों में घूमती रही। कथा आयोजन समिति के अनुसार कथा का समय अपरान्ह 2:00 बजे से 5:00 बजे के बीच है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ