Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा जिलाध्यक्ष का मनकापुर में फूल मालाओं से किया गया जोरदार स्वागत



पं बीके तिवारी 

गोंडा। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन का मनकापुर आगमन पर कोतवाली के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पार्टी के जिला सचिव जय सेन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिना भेदभाव के सभी एक जुट होकर क्षेत्र में जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए।जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज छुट्टा गोवंसो से प्रदेश के किसान कराह रहे हैं।तथा गन्ने के करोड़ों रुपए कई चीनी मिलों में बकाया चल रहे हैं।लगातार दैनिक उपयोग के सामानों की कीमतें बढ़ रही है।तथा गौशालाओं की हालत वद से बदतर हो गई है।कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है।ऐसे में हम सब एकजुट होकर के सपा मुखिया के हाथों को मजबूत करें जिससे आगामी कार्यकाल में सपा की सरकार बन सके।इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह,मोहम्मद सलीम, पवन कुमार यादव, वीरेंद्र भारती, आदर्श सिंह, आनंद यादव, आशीष निषाद, रंजीत पासवान,भूपेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे