Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सकों ने एडी स्वास्थ्य के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला



अर्पित सिंह 

गोंडा:जिला महिला अस्पताल के कर्मचारी अचानक चिकित्सा अधीक्षका के कार्यालय के सामने पहुंचे और एडी स्वास्थ्य के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए एडी पर गंभीर आरोप लगाए।

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के महिला अस्पताल से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात चिकित्सकों का कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए अमर्यादित तरीके से व्यवहार किया था। एडी पर आरोप लगाते हुए महिला अस्पताल के कर्मचारी व चिकित्सा बैठकर धरना देते हुए एडी स्वास्थ्य के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि एडी 33 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात हैं और जनपद के कई बाजारों में इनका खुद का अस्पताल चल रहा है। उनके अस्पताल का संचालन उनकी पत्नी करती हैं।

यहां बताते चलें कि गुरुवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक एवं परिवार कल्याण देवीपाटन मंडल हरिदास ने गुरुवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई कर्मचारी व चिकित्सा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले थे। निरीक्षण के दौरान एडी ने फार्मासिस्ट से कंप्यूटर ऑपरेटिंग का काम करवाते पाया था। इन्हीं अनिमियत्ताओं के कारण अपर स्वास्थ्य निदेशक ने सीएमएस, कर्मचारी और डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद जिला महिला अस्पताल के कर्मचारी व चिकित्सा एक राय होकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे