Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सगरासुन्दरपुर में नवनिर्वाचित व्यापार मंडल का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न



अभय शुक्ला 

 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सगरासुन्दरपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने व्यापार मंडल सगरासुन्दरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप सिंह व उनकी कमेटी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।तथा समारोह में आये अतिथियों व पत्रकारों का सारश्वत सम्मान किया।और नवगठित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को एकता का पाठ पढाते हुये एक जूटता के लिये आवाहन किया।विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ गंज विधायक जीतलाल पटेल ने कहा कि संघ व संगठन में शाक्ति निहित होती है।और इसी शक्ति व एकता के द्वारा विषम परिस्थितियों को आसान किया जा सकता है।भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख पति डां राकेश सिंह ने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे।संघ अर्थात संगठन एक मजबूत कडी होती है।इसलिये व्यापारियों को एकजुट रहना चाहिए।लालगंज क्षेत्राधिकारी रामसूरत सोनकर ने भय व डर मुक्त होकर व्यापारियों से व्यापार करने का आवाहन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद केसरवानी ने किया तथा संचालन समाजसेवी संजय शुक्ल ने किया।सगरासुन्दरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।शपथ लेने वालों में प्रदीप सिंह, प्रदीप जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राजकुमार सोनी, यहिया खां,मनोज शुक्ला, रवि जायसवाल, कृपाशंकर, इंद्रजीत सिंह,राजेश वर्मा, राम अजोर जायसवाल,गोविंद मोदनवाल, कप्तान शुक्ल, अब्दुल शाहिद, अशोक जायसवाल, कौशलेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अजय वैश्य, समीर सोनी,अरूण तिवारी, संजय जायसवाल, भूपेन्द्र पटेल आदि ने शपथ ली।तथा इस अवसर पर अमेठी व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, वीरु सिंह, अजीत प्रताप सिंह, तुफान सिंह,रत्नाकर तिवारी, रामसिंह, शत्रुघ्न शुक्ला, भूपेश पटेल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे