बनारसी मौर्या/अविनाश श्रीवास्तव
नवाबगंज गोंडा ।कटरा शिवदयालगंज बाजार में चल रही श्री अवध रामलीला समिति के तत्वावधान में 12 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव के आठवें दिन अंगद रावण संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति की लीला का मनमोहन मंचन किया गया । मंचन का शुभारंभ अंगद रावण संवाद से हुआ । अंगद जी एक बार पुनः दशानन रावण के महल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के तरफ से संधि का संदेश लेकर पहुंचते हैं । जहां पर रावण और अंगद में तीखी नोक झोक होती है और अंगद जी अपने ताकत- बल , पराक्रम का एहसास कराते हुए सभा के मध्य में प्रभु श्री राम का ध्यान कर अपने पैर को जमा देते हैं । जहां रावण का कोई भी सैनिक और स्वयं रावण भी अंगद के पर को तिल भर भी नहीं हिला सका । लीला के मध्य में शिव परिवार की दिव्य झांकी सजाई गई । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर साकीपुर के समाजसेवि डॉ. अरुण सिंह उपस्थित रहे ,और उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारी कलाकारों को अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया ।झांकी के पश्चात लक्ष्मण शक्ति की लीला का शुभारंभ हुआ । जिसमें रावण अपने परम प्रतापी देवताओं पर विजय प्राप्त करने वाले इंद्रजीत के नाम से सम्मान मेघनाथ को युद्ध क्षेत्र में भेजता है ।जहां लक्ष्मण और मेघनाथ में भीषण युद्ध होता है । जिसमें मेघनाथ शक्ति बाण का अनुसंधान कर लक्ष्मण जी पर चला देता है । इस प्रकार मूर्छित हो जाते हैं l।यह समाचार रामा दल में सुनकर हाहाकार मच जाता है । इस प्रकार प्रभु श्री राम विलाप करते हुए अपने भाई को बार-बार उठाने की कोशिश करते हैं l तभी विभीषण के परामर्शअनुसार हनुमान जी लंका महल में जाकर राज वैध सुखेण को ले आते हैं l राज वैध सुखेण के बताएं अनुसार श्री हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने के लिए द्रोणागिर पर्वत की ओर आकाश मार्ग से चल देते हैं l जहां पर रावण द्वारा भेजा गया कपटी कालनेमि श्री हनुमान जी की मार्ग को रोकने का प्रयास करता है l और श्री हनुमान जी वहीं पर कालनेमि का वध कर देते हैं l और संजीवनी बूटी को ना पहचान पाने के कारण पूरे द्रोण गिरी पर्वत को ही ले आते हैं l इस प्रकार सुखेर वैध जी संजीवनी बूटी और अन्य औषधीय को मिलाकर औषध तैयार करते हैं l जैसे ही भैया लक्ष्मण के मुख में वह औषधि डालते हैं l भैया लक्ष्मण मूर्छित अवस्था से चेतन अवस्था में हो जाते हैं l और सभी खुशी से प्रभु श्री राम भैया लक्ष्मण की जयकारा लगाने लगते हैं l आज की लीला में अभिनय करने वालों में प्रमुख रूप से राम शक्ति गुप्ता, लक्ष्मण अजय गुप्ता, रावण मणिलाल गुप्ता, हनुमान अमित कुमार राय, अंगद रजनीश कमलापुरी, विभीषण आनंद कुमार गुप्ता, सुग्रीव रंजीत गुप्ता अन्य कलाकारों में अनूप कुमार गुप्ता पॉपुलर, परमानंद गुप्ता, श्री बसंत लाल गुप्ता, इंद्रपाल , ओमप्रकाश गुप्ता आदि ने बेहतरीन अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया l


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ