Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबई से घर आए पति ने पत्नी से कहा कि दूसरी शादी करके नई दुल्हन को लेकर चला जाऊंगा दुबई



डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज गोंडा: पति ने पत्नी से कहा कि वह दूसरी शादी करके नई दुल्हन को लेकर दुबई चल जाएगा, कोई उसका कुछ नहीं कर पाएगा। मामले में विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पति के दूसरी शादी करने व दुबई जाने से रोक लगाने की गुहार लगाई , मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक में वजीरगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।

वजीरगंज पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासिनी बबिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका विवाह वजीरगंज थाना क्षेत्र के बहादुरा गांव निवासी अजय के साथ हुआ था। उसका पति जीविकोपार्जन के लिए दुबई में रहता है। दहेज की मांग को लेकर नंद और देवर मारते पीटते रहते थे। 2 साल पहले विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया था।

पति नई दुल्हन को लेकर जायेगा दुबई

विवाहित में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति उसकी खबर नहीं लेता है, इस समय दुबई से आया हुआ है। जबकि विवाहिता 2 साल से मायके में गुजर बसर कर रही है। आरोप है की पति ने धमकी देते हुए कहा है कि मैं दुबई से घर आया हूं तथा अपनी दूसरी शादी करके दुबई अपने नई पत्नी को साथ लेकर चला जाऊंगा, मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। पति के दूसरी शादी की धमकी से डर कर विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए व पहली पत्नी के होने का हवाला देते हुए मांग की है कि पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में उसके पति को दूसरी शादी करने और दुबई जाने से रोका जाए।

मामले में वजीरगंज पुलिस ने आरोपी पति देवर और चार ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

 वही मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दिया गया है।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे