अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर:पति ने दूसरी लड़की के साथ में करवा चौथ मनाते हुए फोटो पत्नी के मोबाइल पर भेजा। जिससे पत्नी को पति के दूसरी शादी की जानकारी हो गई, इसके बाद पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर आरोपी पति सहित नौ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत नगर कोतवाली क्षेत्र के बन्दरीजोत सेखुईया गांव से जुड़ा हुआ है। देहात कोतवाली क्षेत्र के पोखरवा महराजगंज जंगल निवासिनी लक्ष्मी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका विवाह नगर कोतवाली क्षेत्र के बन्दरीजोत सेखुईया गांव निवासी विक्रम कुलदीप पुत्र राजेंद्र कुलदीप से चार साल पूर्व हुआ था।
रंगीन मिजाजी पति
आरोप है कि पति रंगीन मिजाज व इश्कबाज शराबी होने के कारण देर रात को घर आता तो गाली गुप्ता देते हुए कहा कि तुम्हारे पिता ने दहेज में रु 200000 / देने को कहा था लेकिन क्यों नहीं दिया? इसी बात को लेकर को लात मूका थप्पड़ से मारने लगा । रोते हुए अपने ससुर, सास,ननद, तथा देवर से रोती हुयी कही कि हमारे पिता ने जो शादी में था वो सब दे दिया अब नहीं दे पायेंगे ।तब उपरोक्त लोग कहने लगे अगर बकाया रुपया नहीं दिलावोगी तो हम अपने लड़के की शादी दूसरी जगह कर देंगे । ससुर ने पिता के साथ मायके भेज दिया । मायके वालों ने समझा बुझा कर पुनः पति के साथ ससुराल भेजा।
पंचायत में पत्नी को ले जाने से किया इंकार
पति फिर से देर रात आने लगा, मारपीट करने के उपरांत जान से मारने की धमकी देते हुए दूसरी शादी कर लेने की बात करता था। इसी बाबत 30 अगस्त रक्षाबंधन के दोपहर ससुराल वालों ने मिलकर मारा पीटा, और सारे जेवर छीन लिया। विवाहित रोते हुए घर पहुंची इसके उपरांत पंचायत जुटाई गई। जहां पत्नी पत्नी को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया।
दूसरी महिला से मनाया करवा चौथ
फोन के माध्यम से बार-बार कह रहे थे कि दूसरी शादी कर लिए हैं। विवाहिता के मोबाइल पर किसी अन्य लड़की के साथ करवा चौथ मनाते हुए फोटो भेजा और कहा कि दोबारा घर आओगी तो पेट्रोल डालकर फूंक देंगे।
आरोप है कि दहेज के लालच में सास ससुर ननद ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी लड़की से विवाह कर दिया। मामले में पीड़िता के शिकायती पत्र पर देहात कोतवाली पुलिस ने पति समेत 9 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ