Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव



अर्पित सिंह 

गोंडा:छपिया में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया।

गुरुवार शाम छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ चौकी अंतर्गत चिरैया मोड़ पर देसी शराब की दुकान के पीछे नहर में एक 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव का शिनाख्त कराया, जिसमें ज्ञात हुआ कि मृतक छपिया थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव निवासी गयासुद्दीन पुत्र रफीउल्लाह है। उधर सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक के हत्या किया शंका जताई है। मृतक के कमर का हिस्सा खून से लथपथ दिख रहा है। जिससे मृतक के शरीर में गंभीर घाव होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि मृतक सुबह घर से निकला था। 

फिलहाल पुलिस मामले के तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल में जुटी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे