अशफाक आलम
गोंडा: सगी चाची ने औलाद की चाहत में तंत्रमंत्र करने वाले दो लोगों की सलाह पर अपने बहनोई के साथ मिलकर अपने ही जेठ के 22 माह के मासूम की बलि दे दी। औलाद के चाहत में अंधविश्वासी चाची ने भतीजी की हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने जब इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया तो हर कोई स्तब्ध रह गया। पुलिस चाचा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्या के राज से पर्दा उठा दिया है।
उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के खोंडारे थाना अंतर्गत केशव नगर ग्रांट के मजरे लालाडीह गांव निवासी संजय की 22 माह की बेटी पल्लवी 16 अक्टूबर को खेलने के लिए घर के बाहर निकली थी। खेलते के दौरान वह अचानक गायब हो गयी थी। लंबा समय बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं आई तब परिजनों ने तलाश की। थक हार कर परिजनों ने खोंडारे थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करायी । पुलिस ने भी बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। 18 अक्टूबर को दो दिन बाद मासूम पल्लवी का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पड़ताल में डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम का भी सहारा लिया। सारे तथ्यों को जोड़ने के बाद हत्या के राज का पर्दा उठ गया। मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए झाड़फूंक कर अंधविश्वास फैलाने वाले दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
औलाद पाने की चाहत में सगी चाची ने भतीजी का दिया बलि
मृतका पल्लवी की चाची के कोई बच्चा नहीं है। पल्लवी के चाची के बहन को भी कोई संतान नहीं है। पुलिस के अनुसार मृतका पल्लवी की चाची प्रियंका अंधविश्वासी महिला है, वे झाड़ फूंक पर अत्यधिक भरोसा करती है। उसके गांव के दंपति झाड़ फूंक तंत्रमंत्र का काम करते थे। प्रियंका ने उनसे संपर्क किया। तब उन्होंने प्रियंका को सलाह दी कि यदि वे किसी बच्चे की बलि दे तो उन्हें औलाद का सुख प्राप्त हो सकता है।
बहनोई संग मिलकर बनाई योजना
औलाद पाने की चाहत और अंधविश्वास के अंधकार में डूबी हत्यारिन चाची ने छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर गांव निवासी अपने बहनोई अलगू से मिलकर योजना बनाई इसके बाद घर के बाहर खेल रही अपने ही भतीजी पल्लवी को अगवा कर लिया। चारों आरोपियों ने मिलकर 22 माह की मासूम पल्लवी की बलि दे दी। मासूम की बलि देने के बाद हत्यारिन चाची ने उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।
बोले थानाध्यक्ष
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला प्रियंका उर्फ प्रीति ,प्रियंका के बहनोई अलगू, झाड़फूंक करने वाले पति पत्नी मंहगी और जोखना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, शव छिपाने और हत्या की साजिश रचने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ