Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पंडित नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि, जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया बाल दिवस



 ओपी तिवारी

 गोंडा:  आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बालदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने नेहरु जी के वक्तित्व और कृतत्व पर विस्तार से चर्चा की 

 गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि अपने जीवन के दस महत्वपूर्ण साल आजादी आंदोलन में जेल काटने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के बाद उस हिदुस्तान जहां 33करोड़ लोगों को रोटी कपड़ा और मकान तक नसीब नहीं था की सत्ता संभाली और उनके लिए रोटी कपड़ा मकान के साथ ही दवाई पढ़ाई और कमाई की व्यवस्था की आईआईटी आईआईएम विष्वविद्यालय मेडिकल कालेज, सेल भेल और इसरो की स्थापना के साथ ही भाखड़ा नांगल बांध और सरदार सरोवर बांध बनाया। शिव कुमार दुबे ने कहा की गुट निरपेक्ष संघ की स्थापना कर नेहरु जी ने जो हिम्मत और विश्व में स्थान कायम किया मिशाल है।इस अवसर पर सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, अल्पशंखयक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सगीर खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी , सभासद शाहिद अली कुरेशी , बाबा राम श्रृंगार भारती, अब्सार अहमद, अर्जुन वर्मा हरीराम वर्मा , तैय्यब, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थिति रहे और पंडित जवाहर लाल नेहरू अमर रहें, बाल दिवस अमर रहें के नारे लगाकर अपनी कृतज्ञ श्रृद्धांजलि अर्पित की

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे