20,21 व 22 दिसम्बर को जनपद के तहसील मुख्यालयों पर पहुंचेगी ऐप्जा की ऐक्शन रैली | CRIME JUNCTION 20,21 व 22 दिसम्बर को जनपद के तहसील मुख्यालयों पर पहुंचेगी ऐप्जा की ऐक्शन रैली
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

20,21 व 22 दिसम्बर को जनपद के तहसील मुख्यालयों पर पहुंचेगी ऐप्जा की ऐक्शन रैली



मितौली में कमेटी के पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए रथ यात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीति

कमलेश 

लखीमपुर-खीरी:ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के चेयरमैन रविन्द्र मिश्रा एवं चीफ को-आर्डीनेटर अनुराग एम.सारथी के दिशा-निर्देशों के अनुसार कस्बा मितौली में तहसील इकाई की आवश्यक बैठक ऐप्जा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20, 21 और 22 दिसंबर 2023 को जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रस्तावित रथ यात्रा को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाते हुए मितौली तहसील इकाई का गठन कर अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर तीन दिवसीय रैली को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को तहसील कमेटी में दायित्व सौंपा गया। जिसमें तहसील के पदाधिकारियों का चयन सदस्यों ने एकमत होकर सभी पदों हेतु मनोनीत पत्रकारों को समर्थन दिया। इस दौरान तहसील कमेटी में संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शुक्ला, तहसील प्रभारी पंकज मिश्रा, अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह उर्फ पिंटू, उपाध्यक्ष पंकज अवस्थी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र मंगलेश, पंकज गौतम, कोषाध्यक्ष कय्यूम अली, मीडिया प्रभारी व संगठन मंत्री संदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री विपनेश अवस्थी, मंत्री सचिन पांडे, संयुक्त मंत्री कमलेश पाल, महासचिव विकास शुक्ला, सचिव जितेंद्र बाजपेई, संयुक्त सचिव एलपी राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय यादव एवं धीरज मिश्रा को मनोनीत किया गया। वहीं निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने दिलाते हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मुहं मीठा करवाकर रैली को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी तय की। वही तहसील अध्यक्ष मितौली विष्णु प्रताप सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे