Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ में पर्यावरण संरक्षक सम्मान से सम्मानित हुए अजय क्रांतिकारी



पद्मश्री विजय राज शाह ने पर्यावरण संरक्षक सम्मान से अजय क्रांतिकारी को किया सम्मानित 

वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन बेतिया बिहार की ओर से अयोध्या में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को आमंत्रित किया गया और उनके द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध जनजागरण अभियान जारी रखने और स्वच्छता के प्रति स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को पद्मश्री विजय राज शाह और नीरोजा इंडिया परिवार फाउंडेशन के फाउंडर नीरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इससे जनपद प्रतापगढ़ का नाम रोशन हुआ है।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जिस प्रकार पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की समस्या की चपेट में है इसमें हमें पर्यावरण सैनिक के रूप में प्रदूषण के युद्ध को लड़ना होगा।उन्होंने कहा सम्मान से यह सिद्ध होता है कि मिशन आगे बढ़ रहा है और समाज पर इसका सही असर हो रहा है।इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे